• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-sakchi-mandir-issues-साकची हनुमानजी मंदिर का मुद्दा गर्माया, 144 धारा लागू किया गया, मंदिर की व्यवस्था देखने पहुंचे भाजपा नेता भरत सिंह, सरयू राय पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बोला हमला, कांग्रेसी राकेश बोले-सरयू के मंसूबों को कामयाब होने नहीं देंगे, सरयू की पार्टी भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध बोले-रघुवर के पालतू अपने आक़ा के इशारे पर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता का महिमा मंडन कर रहें हैं

jamshedpur-sakchi-mandir-issues-साकची हनुमानजी मंदिर का मुद्दा गर्माया, 144 धारा लागू किया गया, मंदिर की व्यवस्था देखने पहुंचे भाजपा नेता भरत सिंह, सरयू राय पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने बोला हमला, कांग्रेसी राकेश बोले-सरयू के मंसूबों को कामयाब होने नहीं देंगे, सरयू की पार्टी भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध बोले-रघुवर के पालतू अपने आक़ा के इशारे पर कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता का महिमा मंडन कर रहें हैं
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
भाजपा नेता भरत सिंह मंदिर कमेटी के लोगों के साथ बैठक करते हुए.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची हनुमान मंदिर के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने पहले तो सारे लोगों पर धारा 107 के तहत मुकदमा दायर कर दिया था, लेकिन अब प्रशासन ने वहां निषेधाज्ञा यानी धारा 144 लागू कर दिया है. मंदिर परिसर में नाजायज मजमा लगाने पर पाबंदी लगा दी गयी है. पूजा पाठ सामान्य तौर पर हो सकता है. इस बीच गुरुवार की शाम साकची बसंत टॉकीज चौक स्थित हनुमान मंदिर पर भाजपा नेता भरत सिंह पहुंचे. मंदिर निर्माण समिति के लोगो ने उनका स्वागत किया और वर्तमान परिस्थिति पर बैठकर चर्चा परिचर्चा की गयी. साथ ही मंदिर निर्माण समिति ने भरत सिंह को भी सरंक्षक बनने का आग्रह किया. उक्त अवसर पर भरत सिंह ने कहा कि बजरंगबली हर किसी के बाधा को दूर करते है और उनके कार्य मे कभी बाधा हो ही नही सकती है बल्कि हर विपरीत परिस्थिति में भी सारे विघ्न सारे संकट को दूर करेंगे और अच्छे कार्य करने वालो के लिए थोड़ी कठिनाइयां होती है और उन काठिनाइयो को दूर करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ने से अच्छी शिक्षा मिलती है और आपके किये कार्य को समाज देख रहा है. ईश्वरीय कार्य को अवरुद्ध करने वाले कभी सुख चैन से नही रह सकता है. वे मंदिर निर्माण कमिटी के साथ सदैव खड़े है. बैठक में मुख्य रूप से परविंदर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, चिंटू सिंह, हरीश राय, अप्पू तिवारी, वीर सिंह, दशरथ शुक्ला, हीरा सेठ, उमाशंकर सिंह, विकास सिंह, राकेश राव, राहुल दुर्गे, मोंटी अग्रवाल, ऋषव सिंह, मिथुन सिंह, ललित राव, पप्पू उपाध्याय समेत अन्य मौजूद थे. दूसरी ओर, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक सदस्य अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंदिर निर्माण में रोक लगाकर सरयू राय ने भारी भूल कर दी है. उनकी मानसिकता मंदिर कब्जा करने की है, जो कभी पूरा नही होने दिया जायेगा. एक तरफ मंदिर निर्माण कार्य रोकवा कर जबरन प्रसाशन से धारा 144 लगवा दिया है जबकि दूसरी तरफ समझौता कर स्वयं सरंक्षक बनने की चाहत लेकर मंदिर पर कब्जा करने की नीयत रखे हुए है. साथ ही उनके समर्थकों द्वारा रघुवर गुट और सरयू गुट के नाम शहर के हिन्दुओ को दिग्भर्मित करने का प्रयास कर रहे है और मंदिर परिसर में कोई भी सहयोग की भावना से आ सकता है, किसी को रोक नही है, चाहे रामबाबू तिबारी हो, विजय खान है या मंत्री बन्ना गुप्ता हो, इससे किसी गुट का होना नही हो सकता है. मंदिर परिसर में निर्माण कार्य देख सभी हिंदुत्व के प्रति आस्था रखने वाले ईश्वरीय कार्य को देख सभी लोग आते है. सभी पार्टी के लोग भी आते है. लेकिन सरयू राय अपने व्यक्तित्व के प्रभाव में मंदिर कार्य को रुकवा देना सर्वथा अनुचित है. इसका विरोध हर वक्त हर जगह किया जायेगा. इसके लिए शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक बैठक रखी गई है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरयू राय अपने मंसूबो पर कभी कामयाब नही होंगे और मंदिर निर्माण को रघुवर गुट और सरयू गुट का हवा देकर शहर को हिंसक मोड़ देना चाहते है और शांतिप्रिय तरीके से हो रहे मन्दिर निर्माण कार्य को रोकना उनके मंदिर कब्जाने की नीयत को दर्शाता है. राकेश साहू ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इतने निचले स्तर का विधायक हमलोगों ने नही देखा, जो अपनी महत्वकांक्षा पूर्ति के लिए किस हद तक जा सकते है. शुक्रवार से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत सरयू राय के खिलाफ होगी और मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक किसी भी हद तक जाने को तैयार है. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव.

रघुवरवादी नेताओं के आने का मतलब ही है कि दाल में कुछ काला है : सरयू राय की पार्टी भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव
भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करतें हुए रघुवरवादी नेता रामबाबू तिवारी के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुए एक गिरे हुए व्यक्तितत्व एवं ओच्छी मानसिकता का एक मूर्ख और अज्ञानी व्यक्ति करार दिया है. धर्म की आड़ में और राजनीति संरक्षण में अपराधिक गतिविधियों को संचालित करने में रामबाबू तिवारी को महारत हासिल है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीश्री लोकसंकट मोचक हनुमान मंदिर साकची को राजनीति अखाड़ा बनाने की सुनियोजित साजिश खुलकर सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पालतु रामबाबू तिवारी ने शुक्रवार को मंदिर स्थल आकर अपने बयानों से यह स्पष्ट कर दिया कि वे कांग्रेस पार्टी से झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के गुप्तचर की भूमिका के रूप में कार्य कर रहे हैं और यह सांठगांठ शहर के माहौल को बिगाड़ने के लिए बनाया गया. श्रीश्री लोक संकट मोचक हनुमान मंदिर निर्माण के लिए साकची के सभी दुकानदारों ने एक मत से मंदिर निर्माण के लिए समिति बनायी है और क्षेत्र के विधायक सरयू राय को उत्त समिति का मुख्य संरक्षक बनाया है. शुक्रवार को रामबाबू तिवारी ने जिस प्रकार साकची शहीद चौक में मंदिर के समीप धमकी भरे लहजे में मंदिर पर जोर जबरदस्ती आधिपत्य जमाने की बात कहकर स्थानीय लोगों को ललकारा है. यह पूर्व की तानाशाही रघुवर सरकार के कार्यकाल समझने की वह भूल कर रहें हैं. इस बात से सभी भली-भांति परिचित है की रघुवर दास के नवरत्नों में शुमार रामबाबू के ऊपर शहर के खुंखार अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा है और पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने आक़ा की धौंस पर लोगों का जीना मुहाल किया था. रामबाबू ने बुधवार को अपने ऊपर दर्ज मुकदमों में मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग से बरी होने की बात का ऐलान किया. क्या मंत्री इस बात का सत्यापन करेंगे कि शहर के सभी अपराधिक मुकदमों में मंत्री कानून से ऊपर उठकर लोगों को बरी करनें में मदद् कर रहे हैं. रघुवरवादी रामबाबू ने अपने आक़ा के इशारे पर झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता की खुलकर महिमामंडन कर रहे हैं. ऐसे लोग, जो अपने दल ने सगे नहीं उनसे जनता क्या आकांक्षा रखेगी. साकची बाजार के लोग वर्षों से एक साथ भाईचारे और सद्भाव के साथ व्यापार करते हैं और कभी किसी मंदिर के लिए कोई विवाद नहीं खड़ा किया लेकिन दुर्भाग्य कि बात है की शहर के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता अपने पालतुओं को बाजारों में भौंकने के लिए खुलेआम छोड़कर व्यवसायियों के बीच भय का वातावरण उतपन्न करना चाहते हैं. दूसरी ओर, दूसरी ओर, भाजमो नेता और मंदिर की सामानंतर कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी ने बताया है कि 5 जनवरी से 5 फ़रवरी के बीच उपयुक्त मुहूर्त पर हनुमान मंदिर, कालीमाटी रोड, साकची में वरद मुद्रा वाले हनुमान जी की प्रतिमा विधि विधान के साथ स्थापित की जायेगी. संगमरमर की प्रतिमा निर्माण का आदेश दे दिया गया है. प्रतिमा आगामी दिसंबर माह में जमशेदपुर पहुंच जायेगी. तब तक श्री लोक संकट हनुमान मंदिर का निर्माण कर लिया जायेगा. साकची के निवासियों के सक्रिय सहयोग से प्रतिमा एवं मंदिर का निर्माण हो रहा है. निर्माणाधीन मंदिर में फ़िलहाल स्थापित प्रतिमा खंडित हो गई है. खंडित प्रतिमा पूजा योग्य नहीं होती. इस प्रतिमा को विधि विधान से वहां से हटाकर नवनिर्मित विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. मंदिर निर्माण समिति एवं श्रद्धालुओं की एक बैठक इसके लिये शुक्रवार को निर्माणाधीन मंदिर पर होगी.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

June 13, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

June 13, 2026
Next Post

kolhan-commissioner-visit-to-jamshedpur-कोल्हान के आयुक्त खुद मतदाता सूची पुनरीक्षण की जांच करने जमशेदपुर के कई इलाकों में गये, खुद जाकर पूछा आपके इलाके में आये थे क्या बीएलओ

jharkhand-good-news-झारखंड में निवेश करेगा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो, झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की स्थापना एवं आइटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट पर काम करेगा विप्रो-अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चेयरमैन अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की वार्ता

tatanagar-railway-crime-अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से जुगसलाई निवासी व्यक्ति के बैग से लाखों के गहने गायब, टाटानगर जीआरपी में मामला दर्ज

tatanagar-railway-crime-अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से जुगसलाई निवासी व्यक्ति के बैग से लाखों के गहने गायब, टाटानगर जीआरपी में मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News