जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के न्यासी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य, लघु उद्योग भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी का रविवार प्रातः 4 बजे निधन हो गया. वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. आज दोपहर बाद बिष्टुपुर पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अंतिम संस्कार में तुलसी भवन से जुड़े कार्यकारिणी सदस्यों एवं साहित्यकार शामिल रहे जिनमें मुरलीधर केडिया, इंदर अग्रवाल, सुभाषचंद्र मूनका, डॉ प्रसेनजित तिवारी, विमल जालान, विद्यासागर लाभ, प्रसन्न वदन मेहता, वंदेशंकर सिंह, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वसंत जमशेदपुरी, अशोक पाठक स्नेही, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, नीलाम्बर चौधरी, शेषनाथ सिंह शरद, राजेन्द्र राज, डॉ अरुण कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, जितेश तिवारी, राजेश साहू के अलावा अन्य अनेक साहित्यकारों व समाजसेवियों ने शमशान घाट पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.














