जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक में बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई. बच्चे अपने अपने घरों से प्रभु श्री राम, बाल हनुमान, माता सीता सहित भगवान के कई किरदार में सज धज कर आए. भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा साकची राममय हो गया। भाग लेने वाले वाले सभी बच्चो को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मनमोहक झांकियों का हुआ प्रदर्शन, लोगो मे दिखा उत्साह : सोनीपत से आई अमित अघोड़ी आर्ट ग्रुप के द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, राम दरबार, शिव तांडव, हनुमान जी की झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया.
एसएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी हुए सम्मनित : एसएसपी किशोर कौशल, कुमार सुभाशीष, सिटी एसपी, जमशेदपुर सनी वर्धन डीएसपी अन्य पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल में पूजा अर्चना किया. समिति के द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को पगड़ी, अंगवस्त्र, एवं तलवार भेट कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का अध्य्क्षता श्री सुमन अग्रवाल एवं संचालन सन्नी संघी ने किया.
समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास : इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों— रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा : समिति के सन्नी संघी ने बताया की रविवार को भव्य रामनवमी शोभा यात्रा साकची से निकाली जाएगी. शोभा यात्रा में मनमोहन झांकियो का प्रदर्शन, राम दरबार 65 दल की डंका, भव्य आतिशबाजी, हैरतअंगेज खेलो का प्रदर्शन समेत कई आकर्षण का केंद्र होगा. जमशेदपुर वाशियों से अनुरोध है की शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.




