जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर महानगर सनातन मठ की किन्नर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर वैष्णव किन्नर अखाड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपी है. सौंपे गये ज्ञापन में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग की गयी है. उनका कहना है कि जिला प्रशासन आदेश जारी करें ताकि पूजा समिति किसी प्रकार की अश्लील गाने नहीं बजाये. वहीं किन्नरों ने सुरक्षा को ध्यान में विभिन्न घाटों पर एबुलेंस व यातायात सवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं किन्नरों का कहना है कि यदि कोई सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गाने बजाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करनी प्रशासन को करनी चाहिए.




