जमशेदपुर: उत्सव नारी शक्ति की ओर से परसुडीह के सोपोडेरा क्षेत्र में महिलाओं द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर सावन के गीतों, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया.समारोह का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान करना था. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में सावन से जुड़े गीतों और खेलों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. आयोजन में गीता साहु, ज्योति, सुधा, रूबी, कंचन, बिन्दू, अंजनी, अनुराधा, मिताली, अंजू और दीक्षा चौधरी सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंत में महिलाओं ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया.




