जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री के उत्कृष्ट रक्तदाताओं को टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया. इसमें नागेश चौधरी – 75 बार, अखिलेश कुमार एवं सुनील कुमार- 50 बार तथा राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह – 25 बार रक्तदान कर चुके हैं. इन सभी को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक चिह्न, उपहार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं तथा इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम में रक्त संयोजक टोटन बनर्जी एवं दुर्गेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
महामंत्री आरके सिंह हुए सम्मानित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह को 25 बार रक्तदान करने के एवज में टाटा मोटर्स के ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया. टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय ने उन्हें उत्कृष्ट योगदान के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया. गौरतलब है कि श्री सिंह नियमित रूप से रक्तदान कर औरों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हैं. आरके सिंह ने कहा कि किसी को आर्थिक मदद देना एक बात है, लेकिन किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना विशेष बात. उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर, मन और मस्तिष्क ठीक रहते हैं. इसलिए मैं अपने लिए रक्तदान करता हूं, इससे दूसरे का भी भला हो जाता है.




