
जमशेदपुर : सिंहभूम मेडिकल रिटेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के स्वास्थ मंत्री के साथ मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. साथ ही दवा के होलसेलर द्वारा दिये जा रहे अकारण छूट पर रोक लगाए जाने की मांग की. वैसे इन दिनों शहर के कई बड़े दवा के व्यपारियों द्वारा खुदरा दवा पर भी 18 से 20 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है और इसी का विरोध एसोसिएशन ने किया है , इनके अनुसार जो बड़े दवा के होलसेलर हैं उनके द्वारा खुदरा दवाइयों पर भी छूट दिया जा रहा है, जबकि ये उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है , इन्होंने कहा कि उन्हें लाइसेंस दवा के होलसेलिंग के लिए दिया गया है, जबकि वे खुदरा दवाओं पर छूट दे रहे हैं, जिससे छोटे व्यपारियों को भारी नुकसान हो रहा है चूंकि छूट के कारण ग्राहक उनके तरफ जा रहे हैं , साथ ही जो दवा उन व्यपारियों के द्वारा बेच जा रहा है उसमें जी.एस. टी की भी चोरी हो रही है और इससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है, जिसकी जांच भी होनी चाहिए , इन्होंने मांग पत्र के माध्यम से राज्य के स्वास्थ मंत्री से इसपर रोक लगाकर करवाई किये जाने की मांग की है ताकि छोटे व्यपारियों को राहत मिल सके.





