
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित संकोसाई रोड नंबर 1 रामनगर में बस्ती वासियों के सहयोग से चंद्रमौली नीलकंठ महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मंदिर में भगवान शिव एवं उनके परिवार के साथ साथ बजरंग बली की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। इस मौके पर बनारस के पुरोहित संतोष महाराज के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। 18 फरवरी को 1100 महिलाएं कलश में स्वर्ण रेखा नदी के तट से जल लेकर कलश यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। वही 19 फरवरी को देवताओं का नगर भ्रमण होगा जिसके बाद 21000 लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह, छोटेलाल सिंह, राजेश, आशीष महतो, मुन्ना झा, गुल्लू यादव, सुनील शर्मा, करण गोराई, सिकंदर प्रजापति, कामदेव यादव, अरुण शर्मा, रितु विश्वकर्मा, कन्हैया ओझा, टिंकू प्रसाद, शिबू नाथ बहरा, छोटू प्रजापति, अजय नायक, अर्जुन गोराई, विवेक मेहरा, सचिन शर्मा, काशीनाथ, सूरज राव, शुभम शर्मा, संजय नायक, अनिल यादव, अनूप यादव, सोनू सिन्हा, अजय कर्मकार, वरुण कर्मकार, सुखिन कर्मकार, सबीर यादव, के साथ अन्य लोग शामिल रहे।







