
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची पुलिस ने बीते दिनों ही चोरी का मोबाइल खरीद बिक्री करने वाले पांच युवकों को जेल भेजा था. इसी क्रम में पुलिस ने देर रात गालूडीह में छापेमारी कर गालूडीह बाजार स्थित हेलो ब्रदर्स मोबाइल दुकान के संचालक विशाल अग्रवाल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में मानगो निवासी अमित कुमार सिंह, राजसी चंदा उर्फ जीत, गोलू उर्फ प्रकाश पांडे, फहीम उर्फ फरहान हुसैन और राजकिशोर तंतुबाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बता दें कि राजसी चंदा के द्वारा अपने साथियों के साथ मोबाइल की चोरी कर उसे बेच दिया जाता था. जिसे विशाल अग्रवाल खरीद कर उसे दूसरों को बेचता था.






