गालूडीह : पूर्वी सिंहभूम जिला के गालूडीह थाना क्षेत्र में सांप के डसने से 30 वर्षीय महिला गौरी सबर की मौत हो गई. यह घटना गालूडीह थाना क्षेत्र के केशपुर स्थित बागालगोड़ा की है. परिजनों के अनुसार घटना बुधवार सुबह 3 बजे की है. रात में गौरी अपने घर के भीतर जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई हुई थी. सुबह करीब 3 बजे उसकी आंख खुली और तो देखा कि सांप ने उसे कंधे पर डस लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

शोर गुल सुन घर वालों की नींद खुली. लाइट जलाई तो बिस्तर से कुछ दूरी पर एक जहरीला सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया. परिजन तुरंत उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे एमजीएम रेफर किया गया, जहां रास्ते में गौरी की मौत हो गई. वहीं परिजनों ने मौके पर ही चित्ती सांप को मार डाला. फिलहाल महिला का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. महिला के तीन बच्चे हैं और घटना के बाद तीनों का रो-रो कर बुरा हाल है.







