जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट एरिया में एक व्यक्ति जीत सिंह का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस ने बदमाश विशाल सांडिल को इलाके के लोगों की मदद से दबोच लिया.(नीचे भी पढ़े)
उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है. सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुरुवार को अपराधी विशाल सांडिल को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया है. विशाल सांडिल के पास मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास करने का मामला भी दर्ज किया गया है.














