जमशेदपुर : ऑल इंडिया क्रिश्चियन्स माइनॉरिटी फ्रंट एवं सोनारी मौजा (पारंपरिक हातु सिद्धू कान्हू हातु, सोनारी) के क्रिश्चियन समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर सोनारी एयरपोर्ट के विस्तार पर रोक लगाने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. इस संदर्भ में बताया गया कि जमशेदपुर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण में वर्तमान में बनी सड़क को बंद कर नई सड़क का निर्माण किया जायेगा, जिससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी होगी. इस स्थान पर एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी एवं कंपनी प्रबंधन द्वारा विस्थापितों की जनसमूह को जिस स्थान पर बसाया गया था, उस क्षेत्र में खेल का मैदान भी है. इसके साथ स्कूल का वार्षिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्याक्रम भी आयोजित की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर सोनारी के स्थानीय और संबंधित ग्राम सभाओं को आपत्ति है. उन्होंने इस विस्तारिकरण पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि टाटा स्टील के पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में स्थापित होने पर विवाद है तथा इसकी स्थापना तथा लीज संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है, जिस कारण पूर्व के प्रथम लीज दिवतीय लीज तथी सभी लीज रिन्यू पर संवैधानिक वैधता पर सवाल खड़ा होता है. उन्होंने कहा है कि यदि एयरपोर्ट विस्तार पर रोक नहीं लगायी गयी तो वे हाई कार्ट में आदिवासी समुदाय के मौलिक अधिकारों के हनन के एवज में याचिका डालकर चुनौती देंगे.




