जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से छिनतई करने वाले गिरोह के सदस्यों ने मिलकर फिर से एक महिला को निशाना बनाया है. छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी पहचान आ गये है, जो पहले से वहां घात लगाकर बैठे थे. बताया जाता है कि महिला आशियाना गार्डेन में घरों में काम करने जा रही थी. उक्त महिला के हाथ में मोबाइल था और एक बैग में पैसे थे. करीब पांच हजार रुपये उसके हाथों में था. इसी बीच अपराधी एक स्कूटर पर सवार होकर आये और उसके मोबाइल और बैग में एक साथ झपट्टा मारकर भाग निकले. इसके बाद किसी तरह महिला संभली, लेकिन तब तक अपराधी वहां से छिनतई की घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे. इसके बाद उक्त महिला ने चिल्लाया, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया. जब तक लोग आते तब तक अपराधी भाग गये थे. इसके बाद किसी तरह महिला थाना पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पास के ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त तीनों लड़के दिख गये है, जिसमें महिला भी आती दिख रही है. इसके बाद ही इन अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया और भाग गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.






