
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते सड़क दुघर्टना के मामले और सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. साकची चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को सड़क दुघर्टना से बचाव और सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया. इसके अलावा लोगों को सड़क के नियमों के बारे में भी बताया गया. सोमवार को जुबली पार्क के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. वहीं बुधवार को बस स्टैंड के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा. यह आयोजन हर साल किया जाता है. नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने वालों ने बताया कि शहर में लगातार सड़क दुघर्टना से होने वाली मौतों का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण लोगों में यातायात नियमों की जानकारी का ना होना है. इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नियमों की जानकारी दी जा रही है.





