डाल्टेनगंज : झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अभिभावकों, वरिष्ठ सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों/जिलामंत्रियों की एक आपातकालीन बैठक गुरुवार, 24 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.30 बजे रांची अग्रसेन भवन में आयोजित हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें मुख्य रूप से आगामी 27 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए धनबाद जिले में होने वाले पुनर्मतदान पर भी विस्तार से चर्चा एवं महत्वपूर्ण सुझाव, चुनाव को लेकर पूरे प्रान्त में व्याप्त असंतोष एवं तनाव को खत्म करने पर भी विचार होगा. बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों की अनुमति से अन्यान्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने सभी सदस्यों से उक्त महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर अपना सुझाव देने का आग्रह किया है.



