
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी टाटा स्टील की ठेका कंपनी सफारी ट्रेवल के बस चालक ने टाटा स्टील के जेएमडी रेलवे लाइन में कटकर जान दे दी. उसकी पहचान साथी कर्मचारियों ने की है जो जुगसलाई के रहने वाले 45 वर्षीय अब्दुल जब्बार है. बताया जाता है कि ठेका कंपनी के लिए वह बस चलाता था. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है. साथी कर्मचारियों और परिजनों को सूचना मिली तो रेलवे लाइन पर जाकर हंगामा किया और ठेका कंपनी से मुआवाज देने की मांग की. आपको बता दें कि जुगसलाई रेलवे लाइन कंपनी के बाहर है.





