
जमशेदपुर : कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने की पहल भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पू” ने की है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से सुन्दरनगर के पूरे बाजार को सैनिटाइज किया गया. सभी लोगों ने मास्क पहनकर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूरे बाजार को सैनिटाइज किया. भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पू” ने कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा, ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण पर काबू पाया जा सके. सुन्दरनगर के सभी ग्रामवासियों ने राजकुमार सिंह का आभार प्रकट किया. इस दौरान पुड़िहासा पंचायत की वार्ड सदस्या उषा शर्मा, जल सहिया सीता सोरेन, अमरजीत प्रसाद, कमलेश तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




