
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर कमेटी का विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में दिपावली पर्व के अवसर पर दीप उत्सव मनाने का निर्णय चंद्रगुप्त सिंह और उनके लोगों द्वारा लिया गया है. चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि 14 वर्ष के वनवास के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम भगवान अयोध्या लौटे थे तो दिपावली मनाया गया था. इस पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी भगवान के मंदिर में मंदिर कमिटी के द्वारा दीप जलाया जाएगा और पूरे मंदिर परिसर को दीप से सजाया जाएगा. सूर्य मंदिर में हर पर्व त्यौहार को बड़े धूम-धाम से मंदिर कमिटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिंह और महासचिव संतोष यादव के नेतृत्व में मंदिर के स्थापना से ही किया जा रहा है और हमेशा किया जाएगा. दूसरी ओर, सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक बारीडीह कार्यलय में सम्पन्न हुआ. इसमें मुख्य रूप से दिवाली पर्व के अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मंदिर के संरक्षण चंद्रगुप्त सिंह के नेतृत्व में होने वाले दीप उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. मंडल अध्यक्ष विजय नारायण ने कहा कि सूर्य मंदिर बारीडीह मंडल में आता है और यह सौभाग्य की बात है कि मंदिर में दीप उत्सव मनाया जा रहा है और बारीडीह मंडल के सभी सदस्य के बीच में उत्साह है इसलिए दिवाली के दिन दीप उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से पुनित श्रीवास्तव, राजेश क्षा, शयामु लोहार, गौतम धर, टी राजु राव, भागवत मुखर्जी, अशोक कुमार, विकास कामत, विकास कुमार, विजय राव , राकेश कुमार, सुजित झा, भुपेश कुमार, मृत्युंजय पान्डे, अशोक शंमी, अन्जन टोपो और महिला विधानसभा संयोजिका वंदना नामता, पुतुल सिंह आदि सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया.







