
जमशेदपुर : आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर रविवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी की एक आवश्यक बैठक कमेटी के संरक्षक सह संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सूर्य मंदिर कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष संजीव आचार्य तथा धन्यवाद ज्ञापन कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण शर्मा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति के कई निर्णय लिये गये। यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ महापर्व पर हर वर्ष की भांति सूर्य मंदिर कमेटी, जमशेदपुर के द्वारा अर्घ्य के लिए नि:शुल्क दूध, फूल, दातुन, हवन के लिए आम की लकड़ी एवं अन्य जरूरी सामग्री छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी जाएगी। सभी छठ व्रती एवं श्रद्धालु आयेंगे उनके लिए नि:शुल्क प्रसाद वितरण के साथ-साथ पीने के पानी एवं चाय की व्यवस्था भी सूर्य मंदिर कमेटी जमशेदपुर के द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। आज सूर्य मंदिर छठ घाट निरीक्षण / भ्रमण के क्रम में यह सामने आया कि छठ घाट में चारों तरफ काई, कूड़ा-कचरा भरा हुआ है, साथ ही छठ घाट में स्वच्छ पानी नहीं है। इस पर यह निर्णय लिया गया कि सोमवार (1 नवंबर) को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखकर छठ महापर्व से पहले छठ घाट की साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जायेगी। क्षेत्र के विधायक को भी सारे बातों से अवगत कराया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर से सूर्य मंदिर गेट से लेकर छठ घाट तक महिला एवं युवाओं की वॉलिंटियर्स टीम का गठन किया जाएगा। सभी छठ व्रतधारी एवं श्रद्धालु सूर्य मंदिर परिसर में आएंगे उनकी गाड़ी की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा वॉलिंटियर्स तैनात किए जाएंगे। छठ महापर्व विधिवत रूप से संपन्न हो, किसी भी व्रतधारी एवं श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में महिला एवं युवाओं को विधिवत रूप से अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसकी घोषणा एक-दो दिन के अंदर की जाएगी। बैठक में कोषाध्यक्ष सरयू गोसाई, अधिवक्ता मनीष कुमार, धनंजय सिंह, वंदना नामता, पुतुल सिंह, सीमा दास, मिठू सरकार, विजयलक्ष्मी, आलोक रंजन, भागवत मुखरजी, गौतम धर, उमेश यादव, दिनेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, ईश्वर दयाल तिवारी, जेपी एकका, आईडी तिवारी, संजय सिंह, ऋषभ सिंह, रवि कुमार, रूपा कुमार समेत मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।




