
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत डोबो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी में रविवार शाम बिष्टुपुर धातकीडीह निवासी 32 वर्षीय साजिद खान उर्फ शेरू नहाने के क्रम में डूब गया था. अंधेरा होने की वजह से शव को बाहर नहीं निकला जा सका था. इधर, सोमवार सुबह स्थानीय मछुआरों को मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. शव को घटना स्थल से 400 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया. शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साजिद के परिजनों ने बताया था कि साजिद अपने साथ 40 हजार रूपये लेकर गया था वहीं उसके साथियों का कहना था कि साजिद रुपयों को अपनी जेब में रखकर नदी में उतरा था पर साजिद के पास से किसी तरह के रुपये नही बरामद हुए है. परिजन इसे हत्या मान रहे है. इस मामले में साजिद की पत्नी का क्या नाम है कि सुनारी के किसी युवक ने उसे पैसे के लिए संपर्क किया था, जहां वह पैसे देने गया था. इसी क्रम में वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया. जहां उसके डूबने की खबर मिली. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.





