जमशेदपुर : सावन की तीसरे सोमवारी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में रुद्राभिषेक आयोजित हुआ. इस दौरान पूरा यूनियन प्रांगण भक्तिमय हो गया. विद्वान पंडितों ने विधि पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया. इसके दौरान दिव्य मंत्रोच्चार से देवाधिदेव महादेव का आह्वान किया गया. इस दौरान पूरा वातावरण घी, धूप, अगरबत्ती आदि की खुशबू से वातावरण भक्तिमय बना रहा. महामंत्री आरके सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने रुद्राभिषेक में शिरकत की. रुद्राभिषेक के दौरान नवग्रह पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की भी विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की गई. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य ने प्रातःकाल में आयोजित रुद्राभिषेक में शिरकत की तथा भगवान शिव का अभिषेक किया. रुद्राभिषेक के बाद हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा गायक सह बाल अभिनेता आर्यन बाबू के गीतों का आनंद लिया. आर्यन ने पिया डराइवर हो धक-धक करता करेज …, गाड़ी ले के बढ़ियां से जइहअ हो …, ए गणेश के पापा…, समेत एक से बढ़कर एक गीत से गायक आर्यन ने श्रोताओं को खूब झुमाया. आर्यन ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम को स्टेज पर आमंत्रित कर ठुमके लगवाए. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने गायक आर्यन की प्रस्तुति को सराहा तथा उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि गायक आर्यन महज साढ़े 12 साल की उम्र में गायकी एवं अभिनय के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है. आर्यन अपने पिता सौरव पाठक के साथ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए थे. कार्यक्रम का शुभारंभ आरा से आएं गायक सुभाष राय की प्रस्तुति से हुआ. कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, एससीएम हेड आलोक कुमार, जीएम गुलाम मंडल, कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, राणा सिंह, आनंद वर्धन, प्रशांत सिंह, एसके सिंह, चंदेश्वर खां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक पूर्णिमा दास, केशवमणि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी, पूर्व पार्षद किशोर यादव, पार्षद डॉ परितोष सिंह, जीएम युवराज संधू, जीएम एके दास, पीके सिंह, जे दास, कमल घोष, विहिप नेता हरेराम ओझा, भाजपा नेता विनोद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व पार्षद गणेश सुलंकी, जीएम मनीष कुमार, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, शंभू सिंह, नट्टू झा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, कौशल सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व पार्षद सुनीता शाह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, इंटक नेता रघुनाथ पांडेय, बंटी सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, जय प्रकाश राय , रतन महतो, डॉ संजय कुमार, कांग्रेसी नेता जम्मी भास्कर, भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदीप भोजपुरिया, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, डॉ अरुणिमा वर्मा समेत शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.




