जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील की ओर से सप्लाइ की जाने वाली बिजली महंगा होने जा रहा है. टाटा स्टील की ओर से नये टैरिफ को लेकर झारखंड नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को दिये गये आवेदन पर सोमवार को जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई हुई. सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी में जनसुनवाई हुई. झारखंड नियामक आयोग के सदस्य टेक्निकल अतुल कुमार और सदस्य लीगल महेंद्र प्रसाद द्वारा यह सुनवाई की गयी. इस दौरान टाटा स्टील के सीनियर जीएम पावर सर्विसेज वीपी सिंह, चीफ पावर मैनेजमेंट ग्रुप अजय कुमार, कस्टमर ग्रिवांस रिड्रेसल फोरम के सदस्य शरद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
कंपनी के चीफ डिवीजनल मैनेजर सुमन मंडल की ओर से टैरिफ को लेकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया और बताया गया कि करीब 612 करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ कंपनी पर साल भर में पड़ रहा है, जिसको रोकने के लिए टैरिफ बढ़ाना जरूरी है. टाटा स्टील द्वारा दिये गये प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी राजस्व में हो जायेगी. इसको लेकर लोगों की बातों को सुना गया. करीब दस दिनों का और समय दिया गया है. लोग चाहे तो लिखित तौर पर भी आवेदन दे सकते है. इसके बाद फिर टैरिफ पर फैसला सुनाया जायेगा. 2023 में ही बिजली का रेट बढ़ा था. अब 2025 में फिर से टैरिफ में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है. पहले 2024 में भी प्रस्ताव दिया गया था. लेकिन आयोग ने इसकी मंजूरी नही दी थी.(नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील का प्रस्तावित बिजली टैरिफ (जमशेदपुर)
उपभोक्ता की श्रेणी- वर्तमान में फिक्स चार्ज- वर्तमान में एनर्जी चार्ज- प्रस्तावित फिक्स चार्ज-प्रस्तावित एनर्जी चार्ज
डोमेस्टिक एलटी 0 से 100 यूनिट- 30 रुपये प्रतिमाह-3 रुपये प्रति किलोवाट- 34 रुपये प्रतिमाह- 3.36 रुपये प्रति किलोवाट
डोमेस्टिक एलटी 100 यूनिट के ऊपर- 65 रुपये प्रतिमाह- 5.15 रुपये प्रति किलोवाट- 73 प्रतिमाह रुपये- 5.77 रुपये प्रति किलोवाट
डोमेस्टिक हाइटेंशन- 85 रुपये प्रतिमाह- 5.10 रुपये प्रति किलोवाट- 95 रुपये प्रतिमाह- 5.71 रुपये प्रति किलोवाट
सिंचाई व कृषि सेवा- 20 रुपये प्रतिमाह- 5 रुपये प्रति किलोवाट- 22 रुपये प्रतिमाह- 5.60 रुपये प्रति किलोवाट
वाणिज्यिक सेवाएं- 120 रुपये प्रतिमाह- 5.75 रुपये प्रति किलोवाट- 134 रुपये प्रतिमाह- 6.44 रुपये प्रति किलोवाट
लो टेंशन इंडस्ट्रियल- 150 रुपये प्रतिमाह- 5.50 रुपये प्रति किलोवाट- 168 रुपये प्रतिमाह- 6.16 रुपये प्रति किलोवाट
हाई टेंशन इंडस्ट्रियल- 385 रुपये प्रतिमाह- 6.30 रुपये प्रति किलोवाट- 431 रुपये प्रति माह- 7.06 रुपये प्रति किलोवाट
स्ट्रीट लाइट- 120 रुपये प्रतिमाह- 6.20 रुपये प्रति किलोवाट- 134 रुपये प्रतिमाह- 6.94 रुपये प्रति किलोवाट
रेलवे ट्रैक्शन, इंजीनियरिंग और अन्य वितरण- 380 रुपये प्रतिमाह- 6.25 रुपये प्रति किलोवाट- 426 रुपये प्रतिमाह–7 रुपये प्रति किलोवाट
अस्थायी कनेक्शन- 1.50 गुणा ज्यादा फिक्स चार्ज-1.50 गुणा ज्यादा एनर्जी चार्ज-1.50 गुणा ज्यादा फिक्स चार्ज-1.50 गुणा एनर्जी चार्ज



