जमशेदपुर -जमशेदपुर के कदमा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की दसवीं की छात्रा सिमरन साहू को लेट आने की सजा मार खाने से मिली. स्कूल की ही शिक्षिका मुन्नी देवी ने बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी सिमरन ने अपने परिजनों को दी. परिजन जब इसकी शिकायत करने प्रिंसिपल के पास पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनके साथ बदतमीजी की. अंत में इसकी शिकायत कदमा थाने में की गई. सिमरन ने बताया कि स्कूल 8 बजे खुलती है शनिवार को वह 7.30 बजे स्कूल गई थी. (नीचे पूरी खबर देखे)

वहां उसकी सहेली का प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने पर वह परिजनों को सूचना देकर अपने सहेली के घर चली गई. प्रोजेक्ट बनाकर जब वह वापस स्कूल पहुंची तो वहां से उसे घर भेज दिया गया. सोमवार को जब वह स्कूल पहुंची तो स्कूल की शिक्षिका मुन्नी देवी ने उसकी छड़ी से बुरी तरह पिटाई पर दी. पिटाई से उसके हाथ और पैर में काफी दर्द है. इसकी जानकारी उन्होंने परिजन को दी. सिमरन के पिता राज साहू जब प्रिंसिपल विजय शंकर से शिकायत करने पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनके साथ बदतमीजी की और शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.








