जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में अवस्थित श्री कृष्ण मंदिर का 38वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इसी स्थापना दिवस के उपरांत रथ यात्रा का कार्यक्रम है. प्रभु श्री कृष्णा का रथ कृष्ण मंदिर से परिसर में स्थित भुवनेश्वरी मंदिर तक भ्रमण करते हुए जाएगा और फिर वहां से वापस भ्रमण कर श्री कृष्ण मंदिर में पुनः स्थापित किया जाएगा. इस आयोजन के लिए प्रथम दिन 25 जून को परिसर का शुद्धिकरण जल द्वारा पुष्पगुच्छ से पूरे परिसर में छिड़काव किया गया. (नीचे भी पढ़े)

तत्पश्चात चावल के द्वारा पिंड बनाकर वास्तु बलि दी गई. इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए केरल से ढाकी वाद्ययंत्र का ग्रुप आया हुआ है. पूरे विधि विधान से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आचार्य ब्रह्मर्षि मुरलीकृष्ण नमुद्रीपाद, आचार्य मुरली नमुद्रीपाद एवं नारायण नमुद्रीपाद को केरल से आमंत्रित किया गया है. 26 जून को ब्रह्मबेला में सुबह 5:30 बजे गणपति होम, करूका होम, उषा पूजा एवं मंगल आरती, कलश पूजा किया गया. अभी शाम 6:00 बजे संध्या आरती भगवती सेवा के बाद पचवादयम आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

यह भव्य आयोजन मंदिर प्रबंध समिति, श्री कृष्ण मंदिर जो केरल आध्यात्मिक समिति के रूप में जानी जाती है के अथक प्रयास का परिणाम है. इस कमेटी में अध्यक्ष सर्वश्री टी के सुकुमारन उपाध्यक्ष सुनील कुमार महासचिव एम के राजेश सर्वश्री एम मोहन टी के राजन शैलेश कुमार, के मुरलीधरन का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है. इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता श्री इंद्रजीत सिंह ने प्रसार और प्रचार का काम बड़े ही सराहनीय रूप से किया.



