
गम्हरिया : एक दिवसीय विभागीय सेमिनार एक्स आई टी ई द्वारा आयोजन किया गया . जिसमें सेमिनार की शुरुआत डॉ संचिता घोष चौधरी कोऑर्डिनेटर ऑफ इकोनॉमिक्स के स्वागत भाषण के साथ हुआ. इसमें अर्थशास्त्र विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों डेविड मेलविन, लाविश बोईपाई, ब्रदर अनिल जोजोवर, अश्विनी पूर्ति, नूपुर झा, अमृत तीयु, आदि ने औद्योगिक क्षेत्र, संरचना एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित अंतर्दृष्टि प्रस्तुत किया गया. अर्थशास्त्र के विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों में कश्मिरा बानरा, अंजलि सोरेन, अनिल तामसोय, पीताम्बर कुमार, स्टैन्ली कुजूर, बिमल बारजो एवं यशवंत पिंगुवा आदि ने कृषि क्षेत्र, शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में बजट के आवंटन से सम्बंधित प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सुचारू ढंग से चलाने में एंकर के रूप में सुप्रिया महंती एवं आइरिस कूदादा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर शैलेश दुबे द्वारा क्रिप्टो करेंसी एवं कर पर व्याख्यान तथा प्रोफेसर निशित सिंह द्वारा भारतीय महिला, स्वास्थ्य एवं गरीबी से सम्बंधित समस्या एवं बजट की आवंटन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया. डॉक्टर पोमपी सेनगुप्ता द्वारा सेमिनार के सम्पूर्ण निष्कर्ष से संबंधित विचार को रखा गया. सेमिनार पर ‘एक्स. आइ. टी. ई’ के प्रधानाचार्य फ्र. डॉ. ई. ए. फ़्रैन्सिस एस. जे, डॉ. पार्था प्रिया दास, प्रो सुष्मिता सेन, प्रोफ़ेसर अमित चतुर्वेदी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ भारती, प्रो शालू, डॉ राधा एवं बी. ए. इकोनॉमिक्स, बी. ए. इंग्लिश तथा बी. कॉम. के विद्यार्थी उपस्थित रहे.




