जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नीतीबाग कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लैपटॉप की चोरी कर ली. इस संबंध में शुक्रवार को मकान मालिक अभिषेक सारंग ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भुक्तभोगी अभिषेक सारंग मूलरूप से रांची के फ्रेंड्स कॉलोनी, कृषि बाजार, पंडरा के रहने वाले हैं. (नीचे भी पढ़े)
वर्तमान में जमशेदपुर के नीतीबाग कॉलोनी में निवास करते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 9 बजे वे अपने घर में ताला लगाकर किसी कार्य से रांची गए थे. शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखने पर पाया कि घर में रखा उनका लैपटॉप चोरी नहीं है. उन्होंने बताया कि अन्य कोई सामान की चोरी नहीं हुई है. चोरी की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मकान का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान हो सके.



