
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में राजीव चौक स्थित विजय सिंह की मोबाइल एसेसरीज दुकान में चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के सात घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने जांच करते हुए छायानगर निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस अर्जुन की निशानदेही पर चोरी का समान बरामद करने में जुटी हुई है. बता दें कि साकची बाजार के राजीव चौक स्थित विजय सिंह की मोबाइल दुकान से चोर ने 10 हजार रुपये नकद और रिपेयरिंग के लिए आये मोबाइल की चोरी कर ली थी.





