
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है. थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है. गुरुवार देर रात भी चोरों ने कानू भट्टा स्थित टीके ज्वेलर्स का ताला तोड़ दुकान में रखे समानों की चोरी कर ली. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक तपन सोनार को फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी. सूचना पाकर तपन दुकान पहुंचे. तपन ने बताया कि गुरुवार को वो दुकान बंद कर घर चले गए. सुबह स्थानीय लोगों ने उसे फोन पर चोरी की जानकारी दी. चोर दुकान में रखे सोना-चांदी के गहने, वेट मशीन और सोफा के अलावा अन्य सामान ले गए है. चोरी के सामानों की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर चोरों ने बारीडीह बाजार स्थित एक आटा चक्की से चोर मशीन की चोरी कर ले गए. घटना गुरुवार की है. इस मामले में कदमा निवासी दुकान संचालिका स्नेहा नंदी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसके अलावा चोरों ने सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी गणेश कुमार के घर से भी नकद समेत लाखों के गहने ले उड़े. गणेश के अनुसार वे 23 सितंबर को अपने गांव गए हुए थे. गुरुवार को जब वे अपने घर पहुंचे तो पाया की घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखा सामान गायब है. चोर घर में रखे 10 हजार नकद समेत लगभग एक लाख के गहने अपने साथ ले गए है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





