जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में बुधवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. घर के सदस्य दो-तीन दिनों पूर्व ही धनबाद गये हुए थे. चोरों ने एक जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के, बिछिया सहित लाखों के गहने और 5 हजार नगद लेकर फरार हो गये है. चोरी की जानकारी परिवार वालों को शंकर सिंह ने दी. वे रात में सोने के घर पर आते थे, परंतु बीती रात वे किसी काम से गोविंदपुर चले गये थे, जिस कारण घर खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे वे बागबेड़ा एसके एल दास के घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने आवाज लगायी तो अंदर किसी प्रकार की आवाज नहीं आया. तब उन्हें संदेह हो गया. उन्होंने घर से मालिक एसकेएल दास को फोन की और पूछा कि वे कहां है. तो उन्होंने कहा कि वे धनबाद में है. फिर उन्होंने बताया कि उनके घर पर चोरी हो गयी है. इस दौरान परिवार के सदस्यों का कहना है कि पायल, 10 चांदी का सिक्का, बिछिया सहित लाखों के जेवरात और अलमारी में रखे 5 हजार नगद गायब है. फिलहाल इसकी जानकारी शंकर ने घर के मालिक और पुलिस को दे दी गयी.







