गालूडीह : गालूडीह में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के नए सत्र के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सचिव का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. शपथ ग्रहण में सर्वसम्मति से आशा अग्रवाल ने अपनी कॉलर डिम्पल अग्रवाल को पहनाकर उन्हें नए सत्र के लिए अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा. वहीं, कोषाध्यक्ष रेखा झुनझुनवाला और सचिव रचना झुनझुनवाला को बनाया गया हैं. समारोह में पांच नई सदस्य भी शामिल हुईं. इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नए सत्र में होने वाले कार्यो पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष आशा अग्रवाल का कार्यकाल सराहनीय रहा. आगे भी हमें कई विषयों पर काम करना है, जैसे महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण, बाल विकास, नेत्रदान, धार्मिक आदि. सभी सदस्य उत्साह और उल्लास के साथ इन कार्यो को मिलकर करेंगे. इस बीच सभी ने अध्यक्ष को सहयोग करने की शपथ भी ली. मौके पर उषा झुनझुनवाला, आशा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पारो अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रितु अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं.







