जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीन जिलों के नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. इसके तहत जमशेदपुर ग्रामीण (पूर्वी सिंहभूम) का जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी को बनाया गया है जबकि लोहरदगा का जिला अध्यक्ष अजय पंकज और बोकारो जिले के अध्यक्ष सुरेंद्र राज को बनाया गया है. सत्या तिवारी सांसद जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के करीबी है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के साथ वे मिलकर चुनाव लड़ेंगे. वे अभी जमशेदपुर ग्रामीण कमेटी में वे महामंत्री थे, जिनको जिला अध्यक्ष है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, मुसाबनी प्रखंड का वे सांसद प्रतिनिधि है. इस पद के लिए काफी लोगों ने कोशिश की थी. लेकिन सांसद की चली है और वे चुनाव जीते है. इस संबंध में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने पत्र जारी कर सूचना दी है. कोल्हान में सिर्फ जमशेदपुर ग्रामीण में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी जबकि धनबाद प्रमंडल में बोकारो और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में लोहरदगा जिला में अध्यक्ष घोषित नहीं हुआ था. पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि जल्द ही सभी जिला में पार्टी की नयी कमेटी बनायी जायेगी, जिसके बाद पार्टी को नयी गति मिल सकेगी.







