जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 एवं 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए दो वर्गो में माता शबरी तथा हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नगर के 29 विद्यालयों के कुल 563 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी. संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, गुहाराम,अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में यमुना तिवारी व्यथित, विजया लक्ष्मी वेदुला,अनीता निधि, राजेन्द्र साह राज, माधवी उपाध्याय, वीणा पाण्डेय भारती, दिव्येंदु त्रिपाठी, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, शिखा अखौरी एवं नीलाम्बर चौधरी निर्णायक की भूमिका में रहे, जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में राम नन्दन प्रसाद, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी, मनीष सिंह वंदन, सुरेश चन्द्र झा, वसंत जमशेदपुरी, वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, वीणा कुमारी नंदिनी, राकेश पाण्डेय, पूनम महानंद, विजय भूषण, लक्ष्मी सिंह एवं जितेश तिवारी प्रमुख रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल, विद्यासागर लाभ, पूनम सिंह, सुदीप्ता जेठी राउत, सविता सिंह मीरा, विन्ध्वासिनी तिवारी, राकेश कुमार, हरभजन सिंह रहबर, डॉ मिथिलेश चौबे, अशोक पाठक स्नेही, अरुणा भूषण, संजय पाठक स्नेही, निशांत सिंह सहित अनेक साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे.



