
जमशेदपुरः जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप सा मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारने के प्रयास में जुट गई. मृतक की पहचान शंभू भुईयां उर्फ खोपड़ी के रूप में की गई है. मृतक के साथी सुमार भुईयां ने बताया कि शंभू रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था. (नीचे पढ़े जुगसलाई में किस युवक ने लगायी फांसी)

उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है और पिता दिव्यांग है. दो दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान था. वह दो दिनों से ही आत्महत्या करने की बात कह रहा था. आज एक बच्चा शौच करने गया तो देखा कि शंभू ने फांसी लगा ली है. इधर जुगसलाई थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पास भी 35 वर्षीय संजय विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीते रात की है. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को.फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदि हो चुका था और घर में अक्सर मारपीट किया करता था.



