जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित कृष्णा उद्यान में सोमवार को एक्सिस बैंक की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दो दुकानों को सील कर दिया. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक मोहन सिंह पर बैंक का करोड़ों रुपये का लोन बकाया था. (नीचे भी पढ़ें)

इसी मामले में बैंक की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और वेरायटी स्टोर के साथ बगल में स्थित राजा स्टोर को भी सील कर दिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना था कि यह कार्रवाई डीसी की ओर से मिले आदेश के तहत की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि वेरायटी स्टोर के संचालक संतोष कुमार चौधरी का कहना है कि वह वर्ष 2008 से मोहन सिंह से दुकान किराये पर लेकर चला रहे हैं और दुकान में रखा सामान भी उनका है. उनके मुताबिक बैंक की ओर से पहले कई बार नोटिस आया था, लेकिन मोहन सिंह से बात करने पर उन्हें चिंता नहीं करने और मामले को संभाल लेने का भरोसा दिया गया था. इसके बावजूद सोमवार को अचानक टीम और पुलिस पहुंची और दोनों दुकानों को सामान सहित सील कर दिया.















