
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एक क्वार्टर (मकान) इन दिनों सुर्खियों मे है. इस क्वार्टर मे मंगलवार को रहस्यमय तरीके से अजीबो-गरीब घटना घटी. साकची स्थित टैगोर सोसाइटी स्कूल के पास एक क्वार्टर में मंगलवार की सुबह बाहर रखे गिले चादर में अचानक आग लग गई. जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक अन्य कपड़ों में भी आग लगने लगी क्वार्टर के बाहर रखी बाइक में भी आग लग गई. घर वालों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी. सूचना पाते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल को देखकर वह भी चौकन्ने रह गए. वह यह नहीं समझ पा रहे थे कि आग क्यों लग रही है.
इधर थोड़ी देर बाद साकची थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. हैरानी की बात यह रही की पुलिस भी इस मामले में परेशान दिखी. पुलिस का कहना है कि 8 से 10 बार घर वालों ने फोन कर जानकारी दी पर आग लगने की सही कारणों का पता ही नहीं चल पा रहा है. फिलहाल यह रहस्य का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. क्वार्टर में रहने वाले सुमन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह बाहर रखे चादर में अचानक आग लग गई.
घर के लोगों ने चादर में लगी आग को बुझाया वैसे ही अन्य कपड़ों में भी आग लग गई. उन्होंने देखा कि घर के बाहर रखी बाइक के कुछ हिस्से भी आग से जलने लगे उन से धुआं निकल रहा था. उन्होंने आशंका जताई कि घर में किसी ने जादू टोना कर दिया है. वह भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.








