जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में चोरों का आतंक है. जहां आज दिनदहाड़े चोरों ने बारीडीह के एक व्यक्ति की हीरो होंडा बाईक चोरी कर आराम से चलते बने. वैसे चोर की करतूत अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि टाटा रायसन में काम करने वाले राम लाल प्रधान अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में इलाजरत एक परिजन को देखने पहुंचे थे. जहां इनके द्वारा अस्पताल के पार्किंग में बाइक खड़ी की गई थी, जिसका नम्बर JH05AL – 3467 है, लौटने के बाद बाईक गायब पाया.






