जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर 26 फरवरी को यातायात में कई बदलाव किये गये है. जमशेदपुर के कदमा स्थित मैरिन ड्राइव और बारीडीह मणिपाल अस्पताल के आसपास के एरिया को देखते हुए कई बदलाव किये गये है. इसके तहत 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों और मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णत: वर्जित रहेगा. वहीं, 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक यात्री बस का परिचालन शहरी क्षेत्र में पूर्णत: वर्जित रहेगा. इसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय और ट्राफिक डीएसी नीरज कुमार के हस्ताक्षर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है.




