
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोगो को जल की समस्या को लेकर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना लायी गई थी. इस योजना का काम तीन माह से बंद पड़ा है. इधर शुक्रवार को बागबेड़ा, कीताडीह औऱ घाघीडीह क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि योजना के काम को चालू करवाने के लिए एक दिवसिय उपावास पर बैठ गए है. शुक्रवार को सभी पंचायत प्रतिनिधि बागबेड़ा बड़ौदा घाट पहुंचे और एक दिवसिय उपवास शुरु कर दिया.
इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर एक दिवसिय उपवास से काम को चालू नहीं किया जाता तो वे लोग उपायुक्त या राज्यपाल के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. इन लोगों ने बताया कि बागबेड़ा में बनाए जा रहे इस परियोजना के बागबेड़ा की कुल 1.50 लाख आबादी को पानी की सुविधा मिलेगी. यह परियोजना साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा शुरु की गई थी. इसे साल 2018 में पूरा करना था पर साल 2020 पहुंच जाने पर भी यह पूरा ना हो सका जिससे लोग अब भी पानी के लिए भटकते है.





