
जमशेदपुर: मानगो में पानी की भारी किल्लत को देखते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने टैंकर से लोगों के बीच पानी का वितरण किया. मानगो के हिल व्यू कॉलोनी, रिपीट कॉलोनी ,सिद्धू कानू बस्ती ,जयपाल कॉलोनी ,डिमना बस्ती में विगत चार दिनों से पानी की सप्लाई बंद है. लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द जलापूर्ति आरंभ हो जाएगी. लगभग पांच हजार घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जयपाल कॉलोनी में किसी घर में भी बोरिंग नहीं है लोगों का पानी ढोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क कर कहा कि महामारी और लॉकडाउन में पानी लाने का हिम्मत अब नहीं है. आप हम सबों को टैंकर से पानी उपलब्ध करवाइए , भाजपा नेता विकास सिंह ने टैंकर में पानी लेकर जयपाल कॉलोनी गए और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए सभी लोगों को पानी पहुंचाने का काम किया. स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में हम लोगों को नहाए धोए चार दिन हो गया है. भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय से निवेदन किया है कि जब तक पानी की सप्लाई नहीं होती आप हर गली में टैंकर से पानी सप्लाई करने का काम करें ,कार्यपालक अधिकारी दीपक सहाय ने आश्वस्त किया है कि हर गली में पानी की सप्लाई की जाएगी. इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश प्रसाद, दुर्गा दत्ता मनोज ओझा, आर.एन तिवारी, मुन्ना भगत, डी.के सिंह, भगवान साव, शिव साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे.



