
जमशेदपुर : मानगो में एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर ही चोरी करवाने का आरोप लगवाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. मामला मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुटू का है. लाल घटक (30) मानगो बाज़ार में पीडीएस की दुकान चलाते है. उनकी शादी पड़ोस में रहने वाली पीहू से 30 नवंबर 2020 को हुई थी. पीहू की तबीयत खराब हो जाने पर मायके वाले उसे 3 जनवरी को घर ले गए थे. पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि पत्नी ने सोमवार को दो युवकों को घर में भेजा और घर ने रखा सोने के हार की चोरी करवा दी. इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पीहू के भाई को थाना ले गई. वहीं पीहू के परिजनों ने बताया कि उन्होंने दहेज में एक लाख नगद व अन्य सामान दिए थे, पर शादी के बाद से ही ससुराल में पीहू को परेशान किया जाने लगा, सोने की चेन नहीं मिलने की जानकारी उसने परिवार को दी थी और पीहू ने ससुराल के लोगों को भी इसके बारे में बताया था. अब ससुराल पक्ष के लोग चोरी करवाने का आरोप लगा रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







