
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है. डायन बिसाही के संदेह में दो लोगों ने मिलकर एक अधेड़ महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. महिला का शव उसी के घर के पीछे से बरामद किया गया. मामला जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत मगरु गांव का है, जहां बस्ती के धापड़ सोरेन और उडू मुर्मू ने 55 वर्षीय रूपी मुर्मू को डायन बिसाही की संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी आशंका जताई जा रही है. रूपी अपने पति चांद मुर्मू के साथ अकेली रहती थी. तीन बेटे जमशेदपुर में रहकर काम करते है. जानकारी देते हुए बड़े बेटे लाल बहादुर मुर्मू ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे बस्ती के ही धापड़ सोरेन और उडू मुर्मू घर में घुसे और मां के साथ मारपीट करने लगे. पिता ने बचाव करने का प्रयास किया पर उन्होंने पिता को मारपीट कर भागा दिया और मां को उठाकर नाला किनारे ले गए. थोड़ी देर बाद मां का शव घर के पीछे झाड़ियों से मिला. (नीचे भी पढ़ें)
लाल बहादुर ने बताया कि बीते दिनों भी इस मामले को लेकर पूर्व में गांव में बैठक हुई थी. जिसके बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया दोनो आरोपियों के अनुसार घटना की शाम नशे की हालत में विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर रूपी की हत्या कर दी गई है. जहां तक डायन बिसाही कहकर हत्या करने की बात है तो आवेदन आने के बाद उसकी जांच की जायेगी. फिलहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है.



