• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 31, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-Workers-College : वर्कर्स कॉलेज में प्राचार्य ने की छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, कॉलेज कैंपस में होगी पुलिस पेट्रोलिंग, सख्ती के साथ होगी आई कार्ड की चेकिंग, कॉलेज कैंपस में बाहरी व असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर लगेगा अंकुश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : Jamshedpur Workers College : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस पी महालिक की अध्यक्षता में सभी छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने सभी छात्र संगठन के लोगों से कहा कि आप किसी भी संगठन या विचारधारा के साथ जुड़े हैं, लेकिन आप सभी मेरे लिए एक आम छात्र हैं। आप सभी के साथ मिलकर कॉलेज को विकसित एवं सुव्यवस्थित करने का कार्य करना है । मेरे आए 2 महीने हो चुके हैं ,आप भी देख सकते हो कि इस 2 महीने के अंतराल में कॉलेज में बहुत सारे कार्य किए गए हैं । बाहरी एवं असामाजिक तत्वों के आने से, प्रायः इससे छात्र परेशान होते ही थे परंतु कल कॉलेज के कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार हुआ ,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसको लेकर मानगो थाना के अधिकारी से शिकायत की गई है , उनके द्वारा आस्वस्त किया गया कि कॉलेज में पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी आएगी । साथ ही कॉलेज में एक बार पुनः पुरे कड़ाई के साथ आईकार्ड की चेकिंग होगी। आईकार्ड छात्रों के साथ छात्र प्रतिनिधि को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी छात्र संगठन अपने लेटर पैड पर लिख कर मुझे दे कि उनके कितने सदस्य कॉलेज में हैं जो यहां के छात्र हैं। उनका लिस्ट तैयार कर जल्द से जल्द सौपे।

प्राचार्य ने कहा कि इंटर के रजिस्ट्रेशन शुरू होने से कॉलेज में अत्यधिक भीड़ प्रतिदिन आ रही है इस को ध्यान में रखते हुए हमने यह निर्णय लिया है कि 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हमारे यहां छुट्टी में भी छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिए काउंटर को खोला जाएगा। बहुत जल्द ही स्टूडेंट काउंसिल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें सभी छात्र संगठन से जुड़े लोग व कॉलेज के सीनियर शिक्षक इसके सदस्य होंगे इसके चेयरमैन कॉलेज के प्राचार्य होंगे। स्टूडेंट काउंसिल में पारित हुआ बिल स्टूडेंट यूनियन (जो जीते हुए छात्र प्रतिनिधि होंगे) उनके पास जाएगा फिर वहां से पास होकर वह लागू होगा। छात्रों द्वारा कॉलेज के कर्मचारी या किसी अन्य छात्र की शिकायत मुझ तक पहुंचने के लिए बहुत जल्द कंप्लेंट बॉक्स कॉलेज के हर कोने पर लगाया जाएगा। कंप्लेन करने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। अंतिम में सबसे महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं कि अभी एडमिशन का समय चल रहा है, यूजी सेमेस्टर 3rd और इंटर 11 के रजिस्ट्रेशन की भी तिथि घोषित कर दी गई है। जिससे कॉलेज में अत्यधिक भीड़ आ रही है । कॉलेज में लंबा लाइन लग रहा है ,सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान में रखने के लिए गोला बनाया गया है ।

प्राचार्य प्रो महालिक ने कहा कि अगर कोई भी छात्र नेता के किसी भी प्रकार के चालान से संबंधित कार्य अगर होता है तो वह काउंटर पर नहीं जाकर वह फार्म मुझे सौंप दे। इससे छात्र नेता की भी गरिमा बनी रहेगी और स्टूडेंट आराम से अपने काम भी करा लेंगे। साथ ही कॉलेज में अत्यधिक भीड़ होने से सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना है हमारे यहां कर्मचारियों की कमी भी है मैं आग्रह करता हूं कि सभी छात्र संगठन से जुड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसको लेकर अपना योगदान कॉलेज को देंगे। छात्र संगठनों द्वारा कॉलेज के प्राचार्य को सुझाव के रूप में कॉलेज कि सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर पहल की गई, अभी करोनाकाल में स्टूडेंट कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं किसी भी प्रकार की जानकारी उन तक पहुंचाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए, हेल्पडेस्क का निर्माण हो, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, साथ ही कॉलेज में आईकार्ड चेकिंग को पूर्ण रूप से समर्थन, बाहरी एवं असामाजिक तत्वों के जमावड़ा पर रोक लगाया जाए, स्टूडेंट काउंसिल का निर्माण हो, शिकायत पत्र लगाया जाए इन सभी बातों पर सहमति बनी । बैठक में अभाविप के सागर ओझा, बापन घोष, सत्या प्रामाणिक, छात्र आजसू के विकास रजक, राजेश महतो ,साहेब कुमार, एआईडीएसओ के प्रदीप यादव, कामेश्वर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे ।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur mukhi samaj : केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी की बैठक में जाति प्रमाण पत्र, नशामुक्ति एवं शिक्षा जागरूकता अभियान पर मंथन
खबर

jamshedpur mukhi samaj : केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी की बैठक में जाति प्रमाण पत्र, नशामुक्ति एवं शिक्षा जागरूकता अभियान पर मंथन

August 31, 2026
tata workers union politics : टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मीटिंग के बाद माहौल गर्माया, बिमल बोले, ग्रेड रिवीजन का बचाव नहीं किया, मारुति ने बोला बदतमीजी बरदाश्त नहीं, आरसी झा ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति

jamshedpur congress protest-राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
खबर

jamshedpur congress protest-राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

August 31, 2026
Next Post
Jamshedpur : डॉक्टर पति से पत्नी व बच्चों को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Jamshedpur : डॉक्टर पति से पत्नी व बच्चों को जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Adityapur : टिस्को को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदलने की शिकायत, तीन घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

Adityapur : टिस्को को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदलने की शिकायत, तीन घंटे बाद शुरू हुआ मतदान

Jamshedpur-Corona : कोरोना संक्रमित कर्मचारी से काम कराने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई, गिरीश चनाचूर की बिष्टुपुर स्थित दुकान सील

Jamshedpur-Corona : कोरोना संक्रमित कर्मचारी से काम कराने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई, गिरीश चनाचूर की बिष्टुपुर स्थित दुकान सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Horoscope Know Your Day Monday 31st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 31 अगस्त 2026

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur flood alert : खरकई नदी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर घटने से राहत के संकेत

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, यूपी से शूटर के साथ हत्या के व्यवस्थापक भी धराये

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमिटी मीटिंग सोमवार को, गरमाई राजनीति, अध्यक्ष विरोधियों की हुई बैठक

Tata steel society : टिस्को छत्तीसगढ़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की एजीएम में लोन और लाभांश में बढ़ोतरी, हुआ अहम फैसले

jamshedpur thunderstroke- बोड़ाम में वज्रपात की चपेट मे आने से दो युवक झुलसे, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mla meets youth on  hunger strike : विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात, डीसी व ट्रैफिक डीएसपी से बात कर रोड पर लगवाए बैरिकेड्स, जन सुरक्षा के लिए रोड डिवाइडर बनवाने का किया आग्रह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News