
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गिरीश चनाचूर की दुकान को बुधवार को दोपहर बाद जिला प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया. ड्यूटी मजिस्ट्रेट सविता टोपनो के निगरानी में इस दुकान को सील करने की कार्रवाई की गयी. जानकारी के अनुसार गिरीश चनाचूर प्रबंधन के द्वारा कोरोना संक्रमित कर्मचारियों से काम कराए जाने का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद से जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त कार्रवाई की जा रही है. इससे पूर्व जिला प्रशासन ने कर्रवाई करते हुए गिरीश चनाचूर के मानगो स्थित दुकान को सील कर दिया था. कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन प्रशासन द्वारा जहां गाइडलाइन जारी कर इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है, वहीं गिरीश चनाचूर प्रबंधन द्वारा गाइडलाइन की धज्जी उड़ाई जा रही थी. अपने कोरना संक्रमित कर्मचारियों से खाद्य सामग्री बनवाने, पैकिंग आदि का काम कराया जा रहा था. इस मामले को जिला प्रशासन ने अत्यंत ही गंभीरता से लिया है.






