जमशेदपुर: भारत उद्यमिता सप्ताह के अवसर पर यंग इंडियंस जमशेदपुर के उद्यमिता वर्टिकल द्वारा एक विशेष ‘वाइआइबीइ बोर्डरूम कन्वर्सेशन’ का आयोजन किया गया. इस सत्र की सम्मानित वक्ता रुबिना बोधनवाला – एक प्रख्यात शिक्षाविद, मार्गदर्शक और समाजसेवी, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. वे असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए भी समर्पित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस संवाद के दौरान उन्होंने अपने अनुभवों और विचारों को साझा करते हुए इन विषयों पर गहन चर्चा की-
शिक्षा में उद्यमशील दृष्टिकोण – युवा मन को पाठ्यक्रम की सीमाओं से परे विकसित करने की आवश्यकता
संकट में नेतृत्व और दृढ़ता – उनकी प्रेरणादायक यात्रा से सीखने योग्य महत्वपूर्ण पहलू
सार्थक सामाजिक प्रभाव – शिक्षा और समाज के विकास में उनके योगदान की झलक
चुनौतियों से पार पाना – सकारात्मक बदलाव लाने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर करें. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान वाइआइ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवाचार, नेतृत्व एवं उद्देश्यपूर्ण उद्यमिता पर गहन चर्चा की, जिससे यह सत्र विचारोत्तेजक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बन गया. वहीं कार्यक्रम में सौरभ मित्तल, भूपेश सिंह, श्रुति झुंझुनवाला, विवेक देबुका
उपस्थित रही.



