
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा सांसद विधुत वरण महतो द्वारा भोजपुरी, मगही, अंगिका के सन्दर्भ मे दिये गये बयान कि उसे झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति नियमावली में क्षेत्रीय भाषा की सूची से निकाला जाये, यह काफ़ी दुःखद और असंतोषजनक है. यह बात योगी यूथ ब्रिगेड के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह ने कही है. उन्होंने कहा है कि भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषी लोगों की जनसंख्या जमशेदपुर में लाखों में है, जो परम्परागत रूप से भाजपा का वोटबैंक रही भी है और जिनकी बदौलत ही विधुत महतो दो बार जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव में विजयी भी हुए हैं. ऐसे में उनके द्वारा दिया गया बयान अनुचित है. समरेश सिंह ने कहा है कि सांसद का बयान इन भाषा-भाषियों की भावना को आहत करता है. साथ ही बताया है कि उनके समर्थकों द्वारा योगी यूथ ब्रिगेड को आश्वस्त किया गया है कि ये बयान सांसद विधुत महतो का नहीं है और कल सुबह इसका खण्डन भी हो जायेगा, अगर ऐसा है तो ठीक है वरना योगी यूथ ब्रिगेड बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय का घेराव करेगा और उनके विरोध में जगह जगह प्रदर्शन करेगा.





