जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 3 के रहने वाले युवक रितेश कुमार को बुधवार रात कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. उसके पेट में चाकू लगा है. इसके अलावा, उसके मारपीट भी की गई. रितेश कुमार ने घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस को दी. पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल इलाज करने के लिए भेज दिया है. एमजीएम अस्पताल में रितेश का इलाज चल रहा है. रितेश का कहना है कि वह गुरुवार सुबह साकची थाना जाएगा और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
रितेश ने बताया कि वह शाम को घूमने के लिए निकला था. काशीडीह काली मंदिर के पास छत से एक व्यक्ति ने उसके ऊपर पानी फेंक दिया. उसने जब इस पर सवाल उठाया तो वह व्यक्ति झगड़ा करने लगा. तीन लोग आए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे. इसी में एक व्यक्ति ने चाकू निकाल कर उसे मार दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






