
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने छापामारी कर तीन ब्राउन सुगर के तस्करो को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लाखों रूपये के नशीला पदार्थ ब्राउन सुगर को बरामद किया गया है. नशीले पदार्थों का रेलवे के माध्यम से आवागमन को रोकने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ( आरपीएफ) द्वारा ऑपरेशन नार्कोस चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गईं. हिस्सा है. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल के आदेशानुसार, चक्रधरपुर मंडल की टीम ने 03 ब्राउन शुगर के तस्करों को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 3.56 ग्राम के साथ पकड़ा है. ( नीचे देखें पूरी खबर)
पकड़े गए व्यक्तियों के नाम जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब के पास रहने वाला राहुल कुमार डे है. मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन उक्त ब्राउन शुगर को सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इलाके से लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी एवं राहुल कुमार डे को बेच रहा था. इसी क्रम में तीनों पकड़े गए. इनके पास से तीन मोबाइल एवं नकद 4330 रुपए भी बरामद किए गए. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई है. पकड़े गए ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 3, 56, 000 रुपए है. कुल बरामद सामानों के कीमत 420330 रुपए है.






