• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedur-sikh-गुरुद्वारों में टिक-टॉक बनाने पर रोक, झारखंड सिख प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी मुखे व अंबे पर कार्रवाई नहीं होने से सिख समाज में गुस्सा, बिल्ले ने पूछा-पटना तख्त के आदेश का पालन कौन कराएगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड सिख प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार को साकची स्थित कार्यालय में अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि साकची गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह उपस्थित थे. इसमें सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी द्वारा जारी हुकुमनामा का स्वागत किया गया कि गुरुद्वारा साहिब ही नहीं किसी भी पवित्र स्थान में टिकटॉक बनाकर मर्यादा एवं परंपरा का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए. इसके माध्यम से भावनात्मक चोट नहीं पहुंचाई जानी चाहिए. सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधक इसका पालन लोगों को जागरुक कर कराएं तथा इससे होने वाली भावनात्मक पीड़ा से भी लोगों को अवगत कराएं. अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला ने जमशेदपुर के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा गुरुद्वारा कमेटियों के ओहदेदारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो उन्हें अच्छा लगता है, जिससे भी अपनी तानाशाही चला सकते हैं, इसके लिए पवित्र तख्तों से जारी हुकुमनामे का सहारा लेते हैं. परंतु जहां प्रबंधक अथवा कोई ओहदेदार रसूख वाला है तो उसके खिलाफ कदम उठाने में डरते हैं. तब इनके पास बहानेबाजी एवं फैसला लेने से बचने के लिए कई तर्क होते हैं. उन्होंने बैठक ने बताया कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना के ज्ञानी सिंह साहब जत्थेदार सरदार रंजीत सिंह द्वारा एक आदेश सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को जारी हुआ है कि वे सरदार गुरमुख सिंह मुखे एवं सरदार अमरजीत सिंह अंबा को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से निष्कासित करें. वहीं यह भी आदेश हुआ है कि दोषमुक्त होने तक दोनों को किसी गुरुद्वारा अथवा सिख जत्थेबंदी का सदस्य नहीं बनाया जाएगा और उन्हें किसी भी धार्मिक समारोह में बोलने की इजाजत नहीं होगी और उन्हें किसी प्रकार का सम्मान भी नहीं दिया जाएगा. इस आदेश की प्रति सरदार इंदरजीत सिंह एवं सरदार शैलेंद्र सिंह को भी दी गई है. इस मुद्दे पर सभी मौन धारण किए हुए हैं. गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि गुरु महाराज की कृपा हुई और संगत की अरदास काम आई. उन पर गोलियां दागी गई और वे बच गए. यहांहां गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधकों को सच के साथ खड़ा होना चाहिए और झूठ का तथा अपराधियों का मुकाबला करना चाहिए. वहां वे डरे हुए हैं. गुरचरण सिंह बिल्ला के अनुसार ऐसे में संगत खुद ही आगे आए और प्रबंधकों के गलत कामों का विरोध करें. इस मौके पर साकची गुरुद्वारा कमेटी के वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह सिद्धू, टिनप्लेट कमेटी के सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह गिल, कविसर जसवीर सिंह मत्तेवाल, त्रिलोचन सिंह गुरमीत सिंह सोनी सिंह, अवतार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur snatching – साकची में स्कूटी सवार महिला से चेन छिनतई, गिरकर महिला घायल
खबर

Jamshedpur snatching – साकची में स्कूटी सवार महिला से चेन छिनतई, गिरकर महिला घायल

June 12, 2026
Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल
खबर

Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल

June 12, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद

June 12, 2026
Next Post
vice-president-of-india-in-jamshedpur-17 फरवरी को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जमशेदपुर में होंगे, बंद रहेगा जुबिली पार्क

vice-president-of-india-in-jamshedpur-17 फरवरी को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जमशेदपुर में होंगे, बंद रहेगा जुबिली पार्क

चाईबासा : वर्ष 2013 में टिमरा पुलिस पिकेट उड़ाने व लूटने के आरोपी नक्सली को चाईबासा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाईबासा : वर्ष 2013 में टिमरा पुलिस पिकेट उड़ाने व लूटने के आरोपी नक्सली को चाईबासा पुलिस ने किया गिरफ्तार

jamshedpur-police-जमशेदपुर पुलिस एक बार फिर से बिगड़ैल बेटे के आगे झुकी, यातायात जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को धकियाया, पत्रकारों के साथ की मारपीट, गाड़ी छुड़ा ले गये, देखती रही पुलिस, सिटी एसपी बोल रहे-कुछ करना होगा-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur snatching – साकची में स्कूटी सवार महिला से चेन छिनतई, गिरकर महिला घायल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur snatching – साकची में स्कूटी सवार महिला से चेन छिनतई, गिरकर महिला घायल

Jamshedpur fight : साकची जेल चौक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष में मैपित, कई चोटिल

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की पहल, मरीज को मिली मदद

Jamshedpur rural hungama in gramsabha : पटमदा के ओड़िया पंचायत में खनन पट्टा को लेकर आयोजित ग्रामसभा में हंगामा, प्रस्ताव के समर्थन एवं विरोध को लेकर बनी तनाव की स्थिति, माहौल खराब होता देख बीडीओ के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को शांत कराया

jamshedpur woman struggle for justice : जुगसलाई की महिला पर पति और ससुरालवालों ने कर दिया जानलेवा हमला, एफआइआर के बाद भी अब तक नहीं मिला न्याय, देखिये – video

Jamshedpur poet wins national award : जमशेदपुर के शैलेंद्र पांडेय शैल को अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, गजल संग्रह आईने के जाविये के लिए मध्य प्रदेश सरकार करेगी पुरस्कृत  

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News