
अनिशा गोराई
चांडिल : चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी छाता मेला मैदान में जनसेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा ईचागढ़ विधानसभा सभा स्तरीय मंथन सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्व धनंजय महतो के पुत्र विश्वरंजन उर्फ कार्तिक महतो, समाजसेवी हरेलाल महतो एवं धरणीधर सिंह मुंडा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ईचागढ़ विस की जनता ने समाजसेवी हरेलाल महतो को प्रत्याशी घोषित किया। मंथन सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्वरंजन उर्फ कार्तिक महतो ने कहा कि जनता की सेवा ही असली कर्म व परम धर्म है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है नारी शक्ति ही सर्वोपरि है। आज भी लोग वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से देशभक्ति की प्रेरणा लेते हैं। ईचागढ़ विस का राजनैतिक अस्तित्व बाहरी नेताओं के हाथों में गुलामी के सफर में है। ईचागढ़ विस के वीर शहीद गंगानारायण सिंह, वीर शहीद रघुनाथ महतो, वीर शहीद जिरपा लाया, वीर शहीद पाहडु महतो-गदाधर महतो, शहीद अजित-धनंजय महतो एवं अनेक क्रांतिकारी-आंदोलनकारियों की पवित्र भूमि बाहरी नेता के हाथों में गुलाम है। ईचागढ़ की स्वाधानीता के लिए लड़ाई लड़ने कि जरुरत है। वोट अस्त्र के द्वारा ईचागढ़ को स्वाधीनता मिलेगी। यह अस्त्र आप सभी लोकतंत्र के मालिक जनता के हाथ में है। उन्होंने निवेदनपूर्वक कहा कि आप सभी हरेलाल महतो को वोट देकर ईचागढ़ विधानसभा को बाहरी के हाथों से मुक्त करें। मंथन सभा में हरेलाल महतो ने कहा कि इस जनसैलाब का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगा व क्षेत्र को बाहरी से आजादी मिलेगी। धरनीधर सिंह मुंडा ने कहा कि क्षेत्र मे लुट मचा हूआ है इसे क्षेत्र के भूमिपुत्र ही बचा सकता है। बाहरी प्रत्याशियों ने कभी हमें जात-पात के नाम पर लड़ाकर तो कभी झुठे वादे कर हमें ठगा है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ के जनता विगत 30 साल से बाहरी नेताओं के राजनैतिक शोषण के चलते सर्वहारा हो चुके हैं। हम सभी को नया संकल्प के साथ एकजुट होकर ईचागढ़ विस से बाहरी नेताओं को भगायें और 30 साल की गुलामी से इस पवित्र माटी को मुक्त करायें और उम्मीद भरा एक नई सुबह का शुरुआत करें। ताकि हम हमारे उन पूर्वज वीर सपूतों एवं क्रांतिकारी-आंदोलनकारियों के आत्मा की शांति के लिए सच्चे श्रद्धांजलि दे पायें। सभा को डॉ इन्द्रजीत गोराई, श्रीचंद महतो, अमला मुर्मू, स्नेहलता महतो, भीम सिंह मुंडा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर 50 हजार से अधिक महिला पुरुष का भीड़ उपस्थित था.
महिलाओं ने अतिथियों को पुष्प वर्षा कर मंच तक पहुंचाया
मंथन सभा के दौरान महिलाओ समाजसेवी विश्वरंजन उर्फ कार्तिक महतो, हरेलाल महतो, धरणीधर सिंह मुंडा आदि अतिथियों को मुख्य द्वार में आरती उतारी व से मंच तक पुष्प वर्ष कर पहुंचाया



