
जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर महानगर की पुरानी महिला नेता मंजू झा का फेसबुक किसी ने हैक कर लिया है. इसके अलावा उक्त महिला नेता को कोई लगातार अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहे है. करीब 50 साल की महिला नेता मंजू झा ने इसकी शिकायत जमशेदपुर के एसएसपी से की है.
शिकायत में यह बताया गया है कि मनोज दास, संदीप दास समेत अन्य लड़कों द्वारा इस कांड को अंजाम दिया गया है क्योंकि वह एक पारिवारिक मामले को सुलझाने के लिए गयी थी. ये लड़के नहीं चाहते थे कि उनके चक्कर में फंसे, जिस कारण उनको परेशान करने के लिए उनके फेसबुक एकाउंट को हैक कर लिया गया है और उनको भी गंदे मैसेज भेजे जा रहे है. इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी गयी है. पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.



